Friday 6 January 2017

Use of " Have / Has had to "

Use of " Have / Has had to "


पहचान :-


करना ही है ।


जब हिंदी वाक्यो के अंत में " करना ही है "आये तो उन वाक्यो का अनुवाद कर्ता के अनुसार " Have / Has had ( got ) to " में किया जायेगा ।


साधारण वाक्य :-


साधारण वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी की जायेगी उसके बाद कर्ता के अनुसार Have / Has had ( got ) to रखा जाएगा फिर क्रिया का first form फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।


( 1 ) मूझे यह काम करना ही है ।
        I have had to do this work .
        I have got to do this work .

( 2 ) हमे वहां आज पहुंचना ही है ।
       We have had to reach there today .
       We have got to reach there today .

( 3 )  उसे इस साल शादी करनी ही है ।
       He has had to marry this year .
       He has got to marry this year .


नकारात्मक वाक्य :-


नकारात्मक वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी की जायेगी उसके बाद कर्ता के अनुसार Have / Has not had ( got ) to रखा जाएगा , फिर क्रिया का first form रखा जायेगा , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।


( 1 ) उसे इंग्लिश सीखनी ही नही है ।
       He has not had to learn English .
       He has not got to learn English .

( 2 ) तुम्हे कंप्यूटर सीखना ही नही है ।
        You have not had to learn computer .
        You have not got to learn computer .

( 3 ) उसे गुजरात पहुंचना ही नही है ।
        He has not had to reach Gujarat .
        He has not got to reach Gujarat .


प्रश्नवाचक वाक्य :-


जब प्रश्नवाचक वाक्यो में प्रश्नवाचक शब्द वाक्यो के बीच में आये तो सर्वप्रथम प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी की जायेगी उसके बाद कर्ता के अनुसार Have / Has रखा जायेगा , फिर कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद had ( got ) to रखा जाएगा , फिर क्रिया का first form रखा जायेगा , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।


( 1 ) मुझे कंप्यूटर क्यों सीखना ही है ?
       Why have I had to learn computer ?
       Why have I got to learn computer ?

( 2 ) उसे कैसे इस साल शादी करनी ही नही है ?
       How has he not had to marry this year ?
       How has he not got to marry this year ?

( 3 ) हमे कब वहां पहुंचना ही है ?
       When have we had to reach there ?
       When have we got to reach there ?


परंतु जब प्रश्नवाचक शब्द " क्या " आरम्भ में आये तो सर्वप्रथम कर्ता के अनुसार Have / Has रखा जायेगा , उसके बाद कर्ता की अंग्रेजी , फिर had ( got ) to रखा जायेगा , उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।


( 1 ) क्या उसे इंग्लिश सीखनी ही है ?
       Has he had to learn English ?
       Has he got to learn English ?

( 2 ) क्या तुम्हे उससे बात करनी ही है ?
       Have you had to talk to him ?
       Have you got to talk to him ?

( 3 ) क्या मुझे यह काम करना ही है ?
        Have I had to do this work ?
        Have I got to do this work ?



1 comments:

zarolakaeding said...

Casino of the Year 2021: Best Casino of the Year | DrmCD
A good Casino of the Year 2021! The Casino of the Year 2021! Find the BEST Casino of 진주 출장샵 the Year Online 제주도 출장마사지 Casino! Read our 창원 출장안마 Casino reviews and make a  상주 출장마사지 Rating: 4.3 · ‎6,488 votes 여주 출장마사지

Post a Comment